सरकार ने अभी तक धान का एक दाना भी नहीं खरीदा
पूराबाजार (अयोध्या): भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुप्रसाद ¨सह ने विल्बहरिघाट पर अ
पूराबाजार (अयोध्या): भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुप्रसाद ¨सह ने विल्बहरिघाट पर आयोजित किसान पंचायत में नाराजगी भरे स्वर में कहा कि एक पखवाड़े से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद सरकारी क्रय केंद्रों पर एक दाना भी धान की खरीद नहीं की जा सकी है। मजबूर होकर अन्नदाता अपनी गाढ़े पसीने की कमाई को औने-पौने दामों पर आढ़तियों को बेचने के लिए मजबूर है। किसान नेता ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर देश के प्रधानमंत्री मोदी एवं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भेजे गए फैक्स में आरोप लगाया है कि देश का खासकर उत्तर प्रदेश का किसान कई समस्याओं से ग्रसित है नित्य नई-नई बाधाओं से उसे संघर्ष करना पड़ रहा है कभी छुट्टा मवेशियों से तो कभी सूखी नहरों से तो कभी महंगे खाद-बीज आदि-आदि से ढ्ढ गुरुप्रसाद ने बताया कि किसान एक समस्या से उबरता है तो दूसरी समस्या सामने खड़ी हो जाती है। अब धान की फसल तैयार कर ली पर उसको बेच नहीं पा रहा है।पीसीएफ की हड़ताल बिक्री में बाधक बन गई है।किसान पंचायत में मुख्य रूप से किसान नेता अखंड प्रताप ¨सह, अवध बिहारी ¨सह, सुनील ¨सह मुन्ना, अनिल कुमार ¨सह, राहुल वर्मा, विजय पांडेय, राकेश ¨सह, सुनील पांडेय, संतोष ¨सह एवं शीतला प्रसाद ¨सह आदि नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।