Move to Jagran APP

बंदियों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाने पर जोर : गांगुली

अयोध्या बंदियों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें भी ज्यादा जोर उनकी कंप्यूटर शिक्षा पर दिया जा रहा है। यह विचार डीआइजी जेल श्रीपर्णा गांगुली ने व्यक्त किया। जेल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची डीआईजी जेल ने दैनिक जागरण से मुलाकात में अपने विचार साझा किए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:05 AM (IST)
बंदियों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाने पर जोर : गांगुली
बंदियों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाने पर जोर : गांगुली

अयोध्या : बंदियों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें भी ज्यादा जोर उनकी कंप्यूटर शिक्षा पर दिया जा रहा है। यह विचार डीआइजी जेल श्रीपर्णा गांगुली ने व्यक्त किया। जेल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची डीआईजी जेल ने दैनिक जागरण से मुलाकात में अपने विचार साझा किए।

loksabha election banner

उन्होंने कहाकि जेल में बेहतर अनुशासन और बंदियों के पुनर्वास को लेकर शासन गंभीर है। आने वाले दिनों में जेल के भीतर निगरानी और सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। क्षमता से अधिक बंदियों की समस्या को देखते हुए अयोध्या जेल में चार नई बैरकों के बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बंदियों के पुनर्वास के लिए यहां समय-समय पर कार्य होते रहे हैं, जिन्हें और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया है। मऊ जेल में बंदियों को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोशिश है कि यहां भी बंदियों को कुछ ऐसा ही प्रशिक्षण दिया जाए ताकि जेल से छूटने के बाद अपराध के रास्ते पर न जाकर वे अपना व्यवसाय करके सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें। शासन की ओर से प्रदेश की कई जेलों में बैग स्कैनर, बॉडी स्कैनर सहित अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। फिलहाल अभी इन संसाधनों की लिस्ट में अयोध्या जेल शामिल नहीं है।

...........

बंदियों में बांटे कंबल, आरओ प्लांट का उद्घाटन

अयोध्या : बंदियों के हितार्थ आरटीआइ आर्मी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर लगवाए गए आरओ प्लांट का डीआइजी ने उद्घाटन किया। संस्था की ओर से कंबल वितरण का कार्यक्रम भी महिला बैरक में किया गया। इस मौके पर एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, जेल अधीक्षक बृजेश कुमार, सीओ सिटी अरविद चौरसिया सहित ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीदेवजी हंस मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.