लाठीचार्ज से आक्रोश
अयोध्या उन्नावकांड को लेकर मरहूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों पर हुए लाठीचार्ज को स्थानीय कांग्रेसियों ने बर्बरता पूर्ण बताया है। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव एआईसीसी सदस्य राजेंद्रप्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ ने कहाकि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम है और इस सरकार में न्याय के लिए उठने वाली आवाज को दबाया जाता है।
अयोध्या : उन्नावकांड को लेकर मरहूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों पर हुए लाठीचार्ज को स्थानीय कांग्रेसियों ने बर्बरता पूर्ण बताया है। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, एआईसीसी सदस्य राजेंद्रप्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ ने कहाकि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम है और इस सरकार में न्याय के लिए उठने वाली आवाज को दबाया जाता है। लाठीचार्ज पर आक्रोश जताने वालों में पूर्व विधायक माधवप्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य चेतनारायण सिंह, वेद सिंह कमल, बृजेश सिंह चौहान, छविराज यादव, उमेश उपाध्याय, मंशाराम यादव भी रहे।