वादों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार: रामदास
फैजाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन तहसील प्रांगण लोहिया भवन बीकापुर में संपन्न हुआ। इसकी अध्
फैजाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन तहसील प्रांगण लोहिया भवन बीकापुर में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता बीकापुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार ¨सह ने की। संचालन जिला महासचिव फूलचंद यादव ने किया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने भाजपा सरकार को बेरोजगारी को बढ़ावा देने वाली पार्टी करार दिया। इस सरकार में नित नए घोटाले हो रहे हैं। घोटालेबाज आम जनता का पैसा लेकर विदेश में ऐसोआराम से जीवन जी रहे हैं। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। भाजपा सरकार के कारनामों को देख कर जनता हतप्रभ है, और अपने को ठगा महसूस कर रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य जहीर हसन ने कहा देश का भाईचारा भाजपा सरकार की नीतियों के कारण खतरे में है। जनता में भय का वातावरण है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ²ढ़ संकल्प होना पड़ेगा। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में राकेश ¨सह, मोहम्मद सलीम, डॉ.विकास श्रीवास्तव, रामतेज वर्मा, दिलीप गौड़, हरगो¨वद वर्मा, इंद्रपाल यादव, अमानुल्लाह, अशोक तिवारी, राजकुमार निषाद, दीपनारायण शुक्ल, परशुराम, मथुरा चौरसिया, बैजनाथ वर्मा आदि प्रमुख लोग रहे।