Move to Jagran APP

भाजपा राज में शासन-प्रशासन पंगु : लीलावती

फैजाबाद : भाजपा सरकार में सांसद-विधायक अधिकारी/कर्मचारियों पर हाथ उठा रहे हैं। पुलि

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 11:52 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 11:52 PM (IST)
भाजपा राज में शासन-प्रशासन पंगु : लीलावती
भाजपा राज में शासन-प्रशासन पंगु : लीलावती

फैजाबाद : भाजपा सरकार में सांसद-विधायक अधिकारी/कर्मचारियों पर हाथ उठा रहे हैं। पुलिस निर्दोष को गोली मार रही है। मसौधा ब्लॉक के कैलपारा में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए यह आरोप सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने मढ़ा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि शिक्षा, दवाई-पढ़ाई, अमीरी-गरीबी में भेदभाव होगा तो देश कैसे विकास करेगा। चौपाल की अध्यक्षता प्रधान आशाराम ने की। संचालन रामसजीवन ने किया। उन्होंने कहाकि अखिलेश राज में जितने कार्य हुए, अन्य किसी सरकार ने नहीं कराए। सपा नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार का सफाया होना तय है। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष रामप्रताप यादव ने कहा कि मंहगाई से जनता त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम बेकाबू हो चले हैं। चौपाल में छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रितेश यादव, पूर्व प्रधान विनोद यादव, संतोष कुमार निषाद, प्रदीप कुमार यादव, रामसजीवन यादव, विजय पाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.