मंडल अध्यक्षों का इंतजार खत्म, सूची जारी
अयोध्या आखिरकार भाजपा के मंडल अध्यक्षों का इंतजार खत्म हो गया। महानगर के चार मंडलों के अध्यक्ष पद पर 50 नेताओं के दावा ठोंकने से नेतृत्व की नींद उड़ गई थी। कयासों के बीच मंडल अध्यक्षों की सूची पर करीब माह भर मंथन चलता रहा। आखिरकार शुक्रवार की देर शाम को महानगर इकाई के मंडलों की घोषणा कर दी गई।
अयोध्या : आखिरकार भाजपा के मंडल अध्यक्षों का इंतजार खत्म हो गया। महानगर के चार मंडलों के अध्यक्ष पद पर 50 नेताओं के दावा ठोंकने से नेतृत्व की नींद उड़ गई थी। कयासों के बीच मंडल अध्यक्षों की सूची पर करीब माह भर मंथन चलता रहा। आखिरकार शुक्रवार की देर शाम को महानगर इकाई के मंडलों की घोषणा कर दी गई।
चुनाव अधिकारी अष्टभुजा शुक्ल की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सूची जारी की। करियप्पा मंडल के अध्यक्ष रवि सोनकर व जिला प्रतिनिधि राममिलन निषाद, देवकाली के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी व प्रतिनिधि उमाशंकर सिंह मुन्ना, अयोध्या के अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य व प्रतिनिधि लक्ष्मण वर्मा एवं पूरा मंडल के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह व प्रतिनिधि शिवनारायण तिवारी बने हैं।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि मिल्कीपुर के अमानीगंज मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह व प्रतिनिधि उमानाथ पांडेय, हरिग्टनगंज के अध्यक्ष अवधेश पांडेय व प्रतिनिधि अमरनाथ सिंह, कुचेरा के अध्यक्ष अर्जुन सिंह व प्रतिनिधि राजकुमार तिवारी, मिल्कीपुर के अध्यक्ष अजय तिवारी व प्रतिनिधि श्याम नारायन पाठक बनाए गए हैं। कुमारगंज के अध्यक्ष बंशीधर शर्मा व प्रतिनिधि अनीत सिंह, गोसाईंगंज के चौरेबाजार मंडल में अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह व प्रतिनिधि राजेंद्र तिवारी, श्रृंगीऋषि मंडल के अध्यक्ष अशोक वर्मा व प्रतिनिधि पंकज सिंह, हैदरगंज के अध्यक्ष महेंद्र मिश्र व प्रतिनिधि धनश्याम अग्रहरि, मया के अध्यक्ष घनश्याम पांडेय व प्रतिनिधि सुरेशचंद्र पांडेय बने हैं।
तारुन मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व प्रतिनिधि राममोहन भारती, रुदौली के बाबा बाजार मंडल के अध्यक्ष संतोष मिश्र व प्रतिनिधि पवन सिंह, मवई के अध्यक्ष अंजनी साहू व प्रतिनिधि रामप्रकाश रावत, रुदौली देहात के अध्यक्ष विजयशंकर शुक्ल व प्रतिनिधि शीतला प्रसाद पाठक, रुदौली नगर के अध्यक्ष शेखर गुप्त, प्रतिनिधि दुर्गेशचंद्र श्रीवास्तव, शुजागंज के अध्यक्ष रामदीन वर्मा तथा प्रतिनिधि शिवगोविद पांडेय बनाए गए हैं। रानीबाजार मंडल के अध्यक्ष कमलेश सिंह व प्रतिनिधि लोकेश द्विवेदी, सोहावल पश्चिमी के अध्यक्ष विनोद गौड़ व प्रतिनिधि भूपेंद्र प्रताप सिंह, सोहावल पूर्वी के अध्यक्ष अरुण तिवारी व प्रतिनिधि अनिरुद्ध जायसवाल, भरतकुंड के अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा व प्रतिनिधि प्रेम मौर्य, बीकापुर मंडल के अध्यक्ष राकेश पांडेय व प्रतिनिधि इंद्रसेन सिंह बने हैं। ------------- जिला व महानगर अध्यक्ष का चुनाव 20 को
-जिला व महानगर अध्यक्ष का चुनाव 20 नवंबर को होगा, जबकि 18 नवंबर को मतदाता सूची जारी की जाएगी। स्थान की घोषणा भी 18 नवंबर को की जाएगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने दी।