Move to Jagran APP

नगरीय परिवहन में बड़ा बदलाव, अयोध्या में चलेंगी सीएनजी बसें

अयोध्या रामनगरी के विकास के क्रम में शहरी ढांचे में हो रहे बदलाव के बीच नगरीय परिवहन व्यवस्था में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। अयोध्या में मार्गों पर सीएनजी बसें दौड़ती नजर आएंगी। प्रदेश सरकार अयोध्या नगर निगम को 50 सीएनजी बसों का तोहफा देने जा रही है। बसों के आवंटन उनके संचालन से जुड़े अन्य बिदुओं पर प्रस्ताव नगर निगम से मांगा गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने नगरीय परिवहन कमेटी के सामने इस योजना को रख कर विचार-विमर्श कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:10 AM (IST)
नगरीय परिवहन में बड़ा बदलाव, अयोध्या में चलेंगी सीएनजी बसें
नगरीय परिवहन में बड़ा बदलाव, अयोध्या में चलेंगी सीएनजी बसें

अयोध्या : रामनगरी के विकास के क्रम में शहरी ढांचे में हो रहे बदलाव के बीच नगरीय परिवहन व्यवस्था में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। अयोध्या में मार्गों पर सीएनजी बसें दौड़ती नजर आएंगी। प्रदेश सरकार अयोध्या नगर निगम को 50 सीएनजी बसों का तोहफा देने जा रही है। बसों के आवंटन, उनके संचालन से जुड़े अन्य बिदुओं पर प्रस्ताव नगर निगम से मांगा गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने नगरीय परिवहन कमेटी के सामने इस योजना को रख कर विचार-विमर्श कर लिया है। बसों का संचालन करने के पीछे सरकार की मंशा रामनगरी की एयर क्वालिटी को बेहतर बनाना है, ताकि सुंदर नगर का पर्यावरण भी स्वस्थ हो। शासन ने नगर निगम से जल्द से जल्द प्रस्ताव मांगा है। नगरीय परिवहन कमेटी की बैठक के बाद नगर निगम इस योजना का प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में सरकार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक बसों पर भी कमेटी विचार कर सकती है।

loksabha election banner

ओपेन जिम, पार्कों के सुंदरीकरण, स्मार्ट रोड सहित रामनगरी के सुंदरीकरण को लेकर कई योजनाओं पर नगर निगम कार्य कर रहा है। आने वाले तीन से चार महीनों में अयोध्या को निखारने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा बगैर विकास की पूरी कल्पना अधूरी मानी जा रही है। इसे लेकर सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ला व अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह अपनी देखरेख में इस योजना को अमली जामा पहनाने में लगे हैं। शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद नगर निगम सीएनजी बसों के लिए रूट चार्ट तैयार करेगा। इस परियोजना में परिवहन निगम की भी मदद ली जाएगी। आधुनिक तरीके से बस शेल्टर बनाए जाएंगे।

..........

सरकार की मंशा अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में सीएनजी बसों के संचालन की है। इसे लेकर नगरीय परिवहन कमेटी के साथ बैठक हो चुकी है। प्रस्ताव तैयार करके जल्द ही शासन को भेज दिया जाएगा।

सच्चिदानंद सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.