Move to Jagran APP

सितारों से सजी शाम, निरहुआ पर प्रशंसक हुए निहाल

सांसद हरीश द्विवेदी ने किया उद्घाटन.आयोजित किया गया भोजपुरी सिने अवार्ड.

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 11:27 PM (IST)
सितारों से सजी शाम, निरहुआ पर प्रशंसक हुए निहाल
सितारों से सजी शाम, निरहुआ पर प्रशंसक हुए निहाल

अयोध्या: अयोध्या महोत्सव की शाम सितारों से सजी रही। यहां पहली बार सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड का आयोजन किया गया। जिसमें टीवी में नजर आने वाले कलाकारों को लोगों को देखने का मौका मिला। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भोजपुरी लोकगीत की प्रस्तुति दी और फरवाही लोकनृत्य के कलाकारों के साथ डांस भी किया। उन्होंने फरवाही के कलाकारों को फिल्मों में काम करने के लिए आमंत्रित भी किया। निरहुआ के गीत व नृत्य पर उनके प्रशंसक भी निहाल नजर आए। प्रशंसकों ने इसकी मुनादी अपनी तालियों से की।

loksabha election banner

कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर का खिताब प्रदीप पांडेय चिटू को दोस्ताना फिल्म के लिए व बेस्ट एक्ट्रेस का काजल राघवानी को दिया गया। बेस्ट एक्टर इन बायोपिक की उपाधि दिनेशलाल यादव निरहुआ व बेस्ट एक्ट्रेस इन बायोपिक आम्रपाली दुबे को 'मुकद्दर का सिकंदर' के लिए दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहाकि यह महोत्सव विभिन्न लोक कलाओं को संरक्षित व संवर्धित कर रहा है। अयोध्या व बस्ती एक दूसरे से जुड़े हुए जिले हैं। भगवान राम के जन्म के लिए बस्ती के मखौड़ा में यज्ञ हुआ था। इस महोत्सव की ख्याति सिर्फ अयोध्या तक ही सीमित नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में हो चुकी है। महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। जिला भी फिल्म निर्माण के लिहाज से अहम साबित हो रहा है। इससे पूर्व सिने अवार्ड का आरंभ गणेश वंदना से हुआ। फिल्मी सितारों को देखने के लिए महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी। भोजपुरी सितारों ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को रंगारंग कर दिया। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा, बेस्ट डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी आरआर प्रिस, बेस्ट चाइल्ड एक्टर ऋषिकेश त्रिपाठी, बेस्ट पापुलर एक्टर सपोर्टिंग अनूप अरोरा, बेस्ट राइजिग एक्ट्रेस कनक यादव, पा‌र्श्व गायिका अलका झा, एक्ट्रेस इन सोशल इश्यू मूवी 'जुग जुग जिया हो ललनवा' के लिए कनक पांडेय, बेस्ट डायरेक्टर का खिताब संजय श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। संचालन शुभम तिवारी व माही ने किया। इस अवसर पर महोत्सव प्रबंधक रवि तिवारी, अरुण द्विवेदी, आकाश अग्रवाल, नाहिद कैफ, अनुजेंद्र तिवारी, विजय यादव, विवेक पांडेय, बृजमोहन तिवारी, श्रुति श्रीवास्तव आदि थे।

आज आयोजित होगा दंगल

अयोध्या: न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव में दो मार्च को सुबह 11 बजे से दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि ध्रुवदेव पांडेय होंगे। दोपहर दो बजे से 'आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी अयोध्या' विषय पर संगोष्ठी होगी, जिसके मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल व जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त आशुतोष सिंह एवं विशिष्ट अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार होंगे। शाम चार बजे से 'हृदय में राम' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि गुरु वशिष्ठ पीठाधीश्वर गिरीशपति त्रिपाठी होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.