Move to Jagran APP

चल पड़ी अयोध्या के पर्यटन विकास की गाड़ी

अयोध्या: केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में रामनगरी शामिल है। इस सच्चाई की बखूबी तस्द

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Oct 2017 11:59 PM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 11:59 PM (IST)
चल पड़ी अयोध्या के पर्यटन विकास की गाड़ी
चल पड़ी अयोध्या के पर्यटन विकास की गाड़ी

अयोध्या: केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में रामनगरी शामिल है। इस सच्चाई की बखूबी तस्दीक हो रही है। मई 2014 में केंद्र के सत्तारूढ़ होते ही भाजपा सरकार से उम्मीद की जा रही थी कि रामनगरी का कायाकल्प होगा। सरकार ने इस ओर ध्यान भी दिया। चाहे वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रहे हों या पर्यटन मंत्री महेश शर्मा। समय-समय पर वे अयोध्या या फैजाबाद आए और भगवान राम से जुड़े तीर्थस्थलों के बीच सड़क मार्ग उच्चीकरण का एलान करने के साथ रामायण सर्किट के विकास पर जोर दिया। हालांकि रामनगरी के विकास से सत्तारूढ़ भाजपा नेतृत्व का सरोकार तब प्रगाढ़ हुआ, जब करीब छह माह पूर्व प्रदेश में भी भाजपा सरकार पदारूढ़ हुई और मुख्यमंत्री के रूप में योगी की ताजपोशी हुई। मुख्यमंत्री बनने के ढाई माह के भीतर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की यात्रा की और नगरी के विकास के लिए करीब 350 करोड़ की विकास योजनाओं का एलान किया। प्रदेश सरकार ने इससे पूर्व ही अयोध्या एवं फैजाबाद नगर पालिकाओं को मिला कर अयोध्या नगर निगम बनाए जाने का भी एलान किया। दो माह के भीतर ही मुख्यमंत्री मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष रामचंद्रदास परमहंस को 14वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपनी इस यात्रा में विकास की कोई घोषणा तो नहीं की पर यह बताने में बखूबी कामयाब रहे कि अयोध्या का विकास भाजपा सरकारों के एजेंडे में है। इससे पूर्व केंद्र सरकार अयोध्या को रामेश्वरम तक की सीधी रेल सेवा की सौगात भी दे चुकी थी। मुख्यमंत्री ने अयोध्या का कायाकल्प कराने की जो घोषणाएं की हैं, उन पर अमल अभी प्रतीक्षित ही है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने छोटी दीपावली के दिन यानी 18 अक्टूबर को अयोध्या में उसकी गौरवपूर्ण विरासत के अनुरूप भव्य दीपावली मनाए जाने का एलान किया है। शासकीय संरक्षण में प्रस्तावित दीपावली की तैयारियां मुखर होने लगी हैं। अर्से से मरम्मत का इंतजार कर रहे मार्गों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू हो गयाी है। अयोध्या-फैजाबाद के बीच मार्ग के डिवाइडर की मरम्मत एवं रंग-रोगन भी शुरू हो चुका है। रविवार को ही इलाकाई विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने उन स्थलों का आला अधिकारियों के साथ जायजा लिया, जो शासकीय संरक्षण में प्रस्तावित दीपावली के केंद्र में होंगे। सरयू तट और राम की पैड़ी की भी सफाई एवं साज-सज्जा शुरू की जा चुकी है। सोमवार को देर शाम ही प्रदेश के पर्यटन महानिदेशक अवनीश अवस्थी के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। वे मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य के अनुसार अयोध्या के विकास की गाड़ी चल पड़ी है और वह दिन दूर नहीं, जब अयोध्या विश्व पर्यटन के मानचित्र पर पूरे गौरव से स्थापित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.