अविवि में बीएससी की सीटों में वृद्धि
अवध विश्वविद्यालय के बीएससी पाठ्यक्रम में सीटें बढ़ा दी गई हैं। फिजिकल साइंस के तहत विकल्प एक में भौतिक गणित इलेक्ट्रॉनिक्स विकल्प दो में भौतिक गणित कंप्यूटर साइंस एवं विकल्प तीन में भौतिक गणित केमिस्ट्री में सीटों की संख्या 50 कर दी गई है.
अयोध्या : अवध विश्वविद्यालय के बीएससी पाठ्यक्रम में सीटें बढ़ा दी गई हैं। फिजिकल साइंस के तहत विकल्प एक में भौतिक, गणित, इलेक्ट्रॉनिक्स, विकल्प दो में भौतिक, गणित, कंप्यूटर साइंस एवं विकल्प तीन में भौतिक, गणित, केमिस्ट्री में सीटों की संख्या 50 कर दी गई है। बायोलॉजिकल साइंस में विकल्प एक के तहत माइक्रोबायोलॉजी, बायोकमेस्ट्री, कमेस्ट्री एवं विकल्प दो में पर्यावरण विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, कमेस्ट्री विषय में सीटों की संख्या में वृद्धि कर 30 कर दी गई है। यह जानकारी बीएससी के समन्वयक प्रो. केके वर्मा ने दी। प्रवेश 29 अक्टूबर को किया जाएगा।