आप के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में अपनादल
अयोध्या : अपनादल (कृष्णा) ने प्रदेश में 30 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी आरंभ कर दी है। गुरुवार को यहां पहुंची संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और चुनावी तैयारियां आरंभ करने का निर्देश दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है। कई और पार्टियों से गठबंधन की बात चल रही है।
अयोध्या : अपनादल (कृष्णा) ने प्रदेश में 30 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी आरंभ कर दी है। गुरुवार को यहां पहुंची संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और चुनावी तैयारियां आरंभ करने का निर्देश दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है। कई और पार्टियों से गठबंधन की बात चल रही है। गठबंधन की तस्वीर साफ होने के बाद सीटों की संख्या भी तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को प्रतापगढ़ में जनसभा का आयोजन किया गया है। इसमें गठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल होंगे।
उन्होंने कहाकि भाजपा नेतृत्व पर भी सवाल उठाया। कहा, भाजपा अगर ताकतवर पार्टी है तो ओबीसी नेतृत्व क्यों नहीं खड़ा कर सकी। जब भी ओबीसी नेतृत्व की जरूरत पड़ी तो भाजपा ने दूसरे दलों में तोड़-फोड़ की। ओम प्रकाश राजभर इसका उदाहरण हैं।
उन्होंने कहाकि गठबंधन में यदि यहां की सीट उनके खाते में आई तो पूरे दमखम से चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहाकि पार्टी नेताओं की राय-सलाह के आधार पर मुद्दों और प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। इसका अंतिम फैसला नेतृत्व लेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अर¨वद पटेल, दयाराम पटेल, राजकुमार पटेल, रामसागर, विजय कुमार, विनायक, पतिराम रावत, हरीशचंद्र, स्वामीनाथ, बृजनाथ पटेल, रामचंद्र, धर्मचंद्र, अरुण वर्मा, राजेश पटेल, रामसंजीवन, सुभाषचंद्र रावत, सोनू यादव, नीलम वर्मा आदि थे।