अंकित को मिला इंडिया एजुकेशन अवॉर्ड
सर्वेश्वरीनगर नाका निवासी डॉ. अंकित मिश्र को ब्लाइंड बिग समूह की ओर से बेंगलुरु स्थित ताज होटल में महर्षि दयानंद योगा संस्थान को इंडिया एजुकेशन अवॉर्ड- 2019 से नवाजा गया। फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान ने यह पुरस्कार योगा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अंकित मिश्र को प्रदान कि
अयोध्या : सर्वेश्वरीनगर नाका निवासी डॉ. अंकित मिश्र को ब्लाइंड बिग समूह की ओर से बेंगलुरु स्थित ताज होटल में महर्षि दयानंद योगा संस्थान को इंडिया एजुकेशन अवॉर्ड- 2019 से नवाजा गया। फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान ने यह पुरस्कार योगा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अंकित मिश्र को प्रदान किया। अंकित ने बताया कि देश में चार लाख छात्र-छात्राओं को संस्था के माध्यम से योग की शिक्षा दी जा चुकी है। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। 2013 से संचालित संस्थान के अन्य सहयोगियों में आकांक्षा मिश्रा, डॉ. सुधीर यादव, पुष्पेंद्र पटेल, अशोक मिश्र, शशिभूषण पांडेय, महेश यादव, मनोज यादव, चंद्र भास्कर, डॉ. राहुल यादव तथा डॉ. बीपी श्रीवास्तव आदि प्रमुख हैं। ब्लाइंड बिग समूह अनुसंधान, समाज सेवा, फिल्म एवं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रमुख संस्थाओं को प्रति वर्ष पुरस्कृत करती है।