Move to Jagran APP

सेनापतियों का इंतजार कर रहीं सेनाएं

छोटे दलों ने घोषित कर दिए उम्मीदवारों के नाम प्रमुख दलों के पत्ते खुलने बाकी

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 12:26 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 12:26 AM (IST)
सेनापतियों का इंतजार कर रहीं सेनाएं
सेनापतियों का इंतजार कर रहीं सेनाएं

अयोध्या (प्रहलाद तिवारी) : विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। सभी राजनैतिक दलों की सेनाएं तैयार हैं। बस सेनापतियों की घोषणा का इंतजार हो रहा हैं। हालांकि संभावित उम्मीदवार अपना प्रचार शुरू कर चुके हैं, लेकिन आधिकारिक घोषणा न होने वे गति नहीं पकड़ पा रहे हैं।

loksabha election banner

रुदौली विधानसभा क्षेत्र पर दो बार से लगातार भाजपा का कब्जा है। भाजपा से विधायक रामचंद्र यादव वर्ष 2012 व वर्ष 2017 का चुनाव जीत चुके हैं। इस बार भी वह टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उनके साथ ही पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन का नाम भी दावेदारों में सामने आ रहा है। सपा में टिकट के दावेदारों की संख्या अधिक है। यहां पर पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां, पालिकाध्यक्ष जब्बार अली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मो. अली, आरिफ खां, उमेश यादव, डा. पुष्कर यादव, अनिल शुक्ल, रईस खां दावेदारों की सूची में हैं। बसपा से अब तक महज एक नाम नगर अध्यक्ष चौधरी शहरयार का सामने आ रहा है। वह वर्ष 2014 से लेकर आज तक बसपा में विभिन्न पदों पर रहे। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। उनके पिता चौधरी सईद मुस्तफा अली नगर पालिका परिषद के प्रथम चेयरमैन थे और दादा चौधरी मो.अली विधान परिषद सदस्य रहे। अब इस बार देखना है कि बसपा किस पर दांव लगाती है। कांग्रेस से पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ल पूरी ताकत से मैदान में डटे हैं। वह दिल्ली सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सहित भारत सरकार की विभिन्न समितियों में सदस्य रह चुके हैं। कांग्रेस से ही शरद त्रिवेदी की पत्नी ममता त्रिवेदी भी चुनावी मैदान में उतरी हैं। अब कांग्रेस किस पर भरोसा जताती है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। वहीं आम आदमी पार्टी ने मनोज मिश्र व एआइएमआइएम शेर अफगन को पार्टी उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

फैक्ट फाइल

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-271 रुदौली

कुल मतदाता - 336546

पुरुष -178661

महिला-157845

अन्य-40

कुल बूथ - 427


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.