संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की झुलसी
फैजाबाद : तारुन थानाक्षेत्र के ग्राम सोनौरा गाऊपुर मंशा दुबे का पूरा निवासी मनोज कुमार दुबे क
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 12:11 AM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 12:11 AM (IST)
फैजाबाद : तारुन थानाक्षेत्र के ग्राम सोनौरा गाऊपुर मंशा दुबे का पूरा निवासी मनोज कुमार दुबे की पत्नी आरती भोजन पकाते समय साड़ी में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। सोमवार की देर रात हुई घटना के बाद परिवारीजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। विवाहिता की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। मनोज खपराडीह इंटर कॉलेज में अध्यापक है। थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें