अयोध्या की चौरासी कोसी सीमा में मस्जिद स्वीकार्य नहीं: राय
गदुरहीबाजार (अयोध्या) विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि अयोध्या की चौरासी कोसी परिक्रमा की सीमा के भीतर कोई मस्जिद स्वीकार्य नहीं होगी। विहिप नेता ने कहा कि मखौड़ा आस्तीकन अमानीगंज और वाराहीदेवी मंदिर के रूट को मिलाकर जो वृत्त बनता है उसके भीतर मस्जिद का कोई प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है। वे चौरासीकोसी परिक्रमार्थियों का स्वागत करने अमानीगंज पहुंचे थे। पडा़व स्थल विहिप नेता पुरुषोत्तमनारायन सिंह राजेंद्र सिंह पंकज तथा मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी पहुंचे।
गदुरहीबाजार (अयोध्या) : विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि अयोध्या की चौरासी कोसी परिक्रमा की सीमा के भीतर कोई मस्जिद स्वीकार्य नहीं होगी। विहिप नेता ने कहा कि मखौड़ा, आस्तीकन, अमानीगंज और वाराहीदेवी मंदिर के रूट को मिलाकर जो वृत्त बनता है, उसके भीतर मस्जिद का कोई प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है। वे चौरासीकोसी परिक्रमार्थियों का स्वागत करने अमानीगंज पहुंचे थे। पडा़व स्थल विहिप नेता पुरुषोत्तमनारायन सिंह, राजेंद्र सिंह पंकज तथा मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी पहुंचे।
सोमवार को अमानीगंज पहुंची परिक्रमा का पूर्वी नाके पर व्यवस्थापक अवनीश सिंह की अगुआई ने क्षेत्र के प्रमुख लोगों व व्यापारियों ने स्वागत किया।
विश्व हिदू परिषद के परिक्रमा प्रभारी सुरेंद्र सिंह को व्यापारियों ने फूलमालाओं से लाद दिया। अगवानी करने वालों में भाजपा नेता अभय सिंह, रवि भारद्वाज, प्रधान जितेंद्र सिंह बब्लू, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मदपुर उदयप्रताप सिंह बब्लू, कोटिया के उत्तमसिंह, टंड़वा के महेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्त, भाजपा नेता भूपेंद्रप्रताप सिंह बल्ले, राजीव सिंह मुकद्दर, डॉ. दिलीप सिंह आदि शामिल रहे।