69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया कल से
69 हजार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिलेखों की जांच बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या में तीन जून से शुरू होगी। तीन को समस्त महिला वर्ग चार को समस्त पुरुष वर्ग के अभर्थियों के अभिलेखों की जांच होगी। जांचोपरांत सही पाये गए अभर्थियों को विद्यालयों का आवंटन पांच जून को सुबह दस बजे होगा.
अयोध्या : 69 हजार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिलेखों की जांच बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या में तीन जून से शुरू होगी। तीन को समस्त महिला वर्ग चार को समस्त पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच होगी। जांचोपरांत सही पाये गए अभ्यर्थियों को विद्यालयों का आवंटन पांच जून को को सुबह दस बजे होगा। पांच को सुबह दस से दो बजे तक समस्त दिव्यांग एवं महिलाओं को तथा दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक पुरुष वर्ग को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा।
नियुक्ति पत्र का वितरण दिनांक छह जून को दोपहर दो बजे किया जाएगा। यह जानकारी बीएसए संतोषदेव पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा और उन्हें अपनी निर्धारित सीट पर बैठना होगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर सभी को सजग व नियमों का अनुपालन भी करना होगा।