Move to Jagran APP

जिले में 523 ग्राम पंचायत आरक्षित

जिले की 794 ग्राम पंचायतों में से 523 ग्राम पंचायतें आरक्षित हो गई हैं। इनमें महिला के लिए भी 130 ग्राम पंचायतें हैं। 179 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति की स्त्री पुरुष व पिछड़ा वर्ग के लिए 214 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 11:38 PM (IST)
जिले में 523 ग्राम पंचायत आरक्षित

अयोध्या : जिले की 794 ग्राम पंचायतों में से 523 ग्राम पंचायतें आरक्षित हो गई हैं। इनमें महिला के लिए भी 130 ग्राम पंचायतें हैं। 179 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति की स्त्री पुरुष व पिछड़ा वर्ग के लिए 214 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति महिला की 65 व पुरुष के लिए 114 एवं पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 74 व पुरुष वर्ग के लिए 140 ग्राम पंचायतें हैं। 271 ग्राम पंचायत अनारक्षित हैं। ब्लॉक मया बाजार की 83 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति की 19, पिछड़ा वर्ग की 23,महिला 13 व 28 अनारक्षित हैं। पूरा बाजार की 54 ग्राम पंचायतों में से 13 अनुसूचित जाति, 14 पिछड़ा वर्ग, 8 महिला व 19 अनारक्षित हैं। मसौधा ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों में से 16 अनुसूचित जाति,18 पिछड़ा वर्ग,11 महिला व 22 अनारक्षित।सोहावल की 56 ग्राम पंचायतों में से 14 अनुसूचित जाति,15 पिछड़ा वर्ग 9 महिला व 18 अनारक्षित। रुदौली की 97 ग्राम पंचायतों में से 22 अनुसूचित जाति,पिछड़ा वर्ग 26,16 महिला व 33 अनारक्षित ग्राम पंचायतें हैं। मवई की 55 ग्राम पंचायतों में से 13, अनुसूचित जाति, 15 पिछड़ा वर्ग 9 महिला व 18 अनारक्षित हैं। अमानीगंज की 73 ग्राम पंचायतों में से 17 अनुसूचित जाति, 19 पिछड़ा वर्ग, 12 महिला व 25 अनारक्षित हैं। ब्लॉक मिल्कीपुर की 77 ग्राम पंचायतों में से 18 अनुसूचित जाति 20 पिछड़ा वर्ग 13 महिला 26 अनारक्षित हरिग्टनगंज की 60 में से 14 अनुसूचित जाति, 16 पिछड़ा वर्ग, 9 महिला व 21 अनारक्षित। बीकापुर ब्लॉक की 75 ग्राम पंचायतों में से 14 अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग21, 13 महिला व 27 अनारक्षित एवं तारुन ब्लॉक की 97 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति 27,पिछड़ा 27, महिला 17व 34 अनारक्षित हैं। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित ग्राम पंचायतों में महिला व पुरुष दोनों शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.