Move to Jagran APP

12 राजस्व ग्रामों के दो हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित

जिले में 12 राजस्व ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब दो हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोरेलाल शुक्ल के अनुसार इन सबको राशन किट व अन्य जरूरी सामान वितरित किया जा रहा है। मदद के लिए 35 नावें लगी हैं.

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 12:08 AM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 06:03 AM (IST)
12 राजस्व ग्रामों के दो हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित

अयोध्या : जिले में 12 राजस्व ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब दो हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोरेलाल शुक्ल के अनुसार इन सबको राशन किट व अन्य जरूरी सामान वितरित किया जा रहा है। मदद के लिए 35 नावें लगी हैं। तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित राजस्व ग्रामों में काजीपुर विस्वा माझा, पुनवासी का पुरवा, मजरे काजीपुर विस्वा में बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या 350, ग्राम रामपुरपुआरी माझा में प्रभावित परिवारों की संख्या 321, माझा मूड़ाडीहा फैजाबाद, मांझा मूड़ाडीहा- बस्ती, माझा सलेमपुर, माझा पिपरी संग्राम, माझा पूरे चेतन में बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या 224 तथा मड़ना में बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या 132 है। सभी बाढ़ प्रभावितों को राशन किट का वितरण किया गया है।

loksabha election banner

तहसील सोहावल में राजस्व ग्राम माझाकला में बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या 181 है। दो बार राशन सामग्री दी गई है। तहसील रुदौली में सरायनासिर, मजेहना मजरे सरायनासिर में बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या 103, अब्बूपुर मजरे में बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या 58, सल्लाहपुर मजरे में संख्या 213, कैथी माझा में 87, सलेमपुर मजरे उधरौरा में संख्या 52, पूरे मंहगू मजरे संडरी में संख्या 158, पूरे मंहगू मजरे पसैया में संख्या 61 है। दो बार राशन किट का वितरण रुदौली तहसील के बाढ़ पीड़ितों में कराया जा चुका है।

एडीएम के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा चुका है। पशुओं का टीकाकरण एवं उपचारित कराया गया। पशुओं के चारे के लिए रुदौली तहसील के में 276 क्विटल एवं तहसील सोहावल के माझाकला में 122.75 क्विटल भूसा का वितरण कराया गया। तहसील रुदौली में 13 सौ लीटर मिट्टी का तेल व तहसील सोहावल के माझाकला में 276 लीटर मिट्टी का तेल वितरित हो चुका है। तहसील रुदौली के बाढ़ प्रभावित व तहसील सोहावल माझाकला में 09- 09 नाव एवं तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित गांव में 17 नाव लगी हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर कम होने के उपरांत फसल हानि का ऑकलन कराकर नियमानुसार अनुदान/राहत का वितरण किया जाएगा। रुदौली तहसील में बाढ़ से क्षतिग्रस्त 22 मकानों का सर्वे कराया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.