Move to Jagran APP

भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही देश का कल्याण संभव

जागरण संवाददाता इटावा जनपद महोत्सव के तत्वाधान में सतरंगी मंच पर रविवार को विशाल बौद्ध सम्म

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 10:23 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 10:23 PM (IST)
भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही देश का कल्याण संभव
भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही देश का कल्याण संभव

जागरण संवाददाता, इटावा : जनपद महोत्सव के तत्वाधान में सतरंगी मंच पर रविवार को विशाल बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्य राज्यसभा गीता शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी कारगर हैं। उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर ही देश का कल्याण संभव है। आज युद्ध की नहीं बुद्धि की जरूरत है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भगवान बौद्ध ने संसार के सर्वोपरि पूज्य और महामानव, शिक्षक, विश्वगुरु परम कारुणिक तथागत भगवान सम्यक सम्बुद्ध ने दुखों को दूर करके करुणा, दया और मैत्री का मार्ग दिया। भगवान बुद्ध ने सभी को सुख शांति से जीने का विपश्यना का मार्ग दिया।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि सभी धर्म के लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए। भगवान बुद्ध के उपदेशों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। सम्मेलन को पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, परमानंद महाराज इकदिल ने भी संबोधित किया।

बुद्ध संगीत कार्यक्रम ने बांधा समां

आयोजन के बीच-बीच में कथा वाचक श्याम सुंदर बौद्ध तथा कथा वाचिका राजेश्वरी बौद्ध द्वारा रंगारंग संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पूज्य भिक्षु डा. उपनंद थेरा, सुमित रत्न महाथेरा, धर्मपाल थेरा व सुरेश बौद्ध को शाल व प्रतीक चिह्न भेंट किए। तकरीबन 50 बौद्ध भिक्षुओं को भी भोजन व अंग वस्त्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लज्जाराम कुशवाहा तथा संचालन केपी सिंह शाक्य ने किया। संयोजक जबर सिंह शाक्य ने आभार जताया।

वैरायटी शो बालिका का आयोजन नौ को

इटावा : इटावा महोत्सव पंडाल में वैरायटी शो बालिका का आयोजन 9 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संयोजक प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज अंजूश्री ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन भागों में होगी। सभी प्रधानाचार्य सात दिसंबर तक प्रतिभागी छात्राओं के आवेदन सह संयोजक दुर्गेश अग्रवाल को प्राप्त कराने का कष्ट करें। प्रदर्शनी पंडाल में कोई सूची प्राप्त नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए डा. क्षिप्रा गौतम मोबाइल नंबर 9897193081 व दुर्गेश अग्रवाल मोबाइल नंबर 9758683800 पर संपर्क करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.