Move to Jagran APP

मुंबई से बरामद हुई इटावा की चारों लापता लड़कियां

जासं इटावा कृषि इंजीनियरिग कालेज के गार्ड की तीन बेटियों और एक पड़ोसी मजदूर की बेटी

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:33 PM (IST)
मुंबई से बरामद हुई इटावा की चारों लापता लड़कियां
मुंबई से बरामद हुई इटावा की चारों लापता लड़कियां

जासं, इटावा : कृषि इंजीनियरिग कालेज के गार्ड की तीन बेटियों और एक पड़ोसी मजदूर की बेटी को पुलिस ने मुंबई जाकर बरामद कर लिया। चारों 11 जनवरी की सुबह से लापता थीं। वे रोजाना की भांति उस दिन स्कूल जाने की कहकर घर से निकली थीं। सिविल लाइन थाना में गार्ड की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद से पुलिस की पांच टीमें लड़कियों का पता लगाने में जुटी हुई थीं। इनमें तीन नाबालिग और एक बालिग लड़की है।

loksabha election banner

एएसपी नगर प्रशांत कुमार और एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने लड़कियों की सकुशल बरामदगी के लिए पांच टीमों का गठन किया था। टीमों द्वारा लड़कियों की बरामदगी के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों को संकलित कर अन्य जनपदों एवं राज्यों से संपर्क स्थापित कर तलाशी की जा रही थी। इसी बीच गार्ड को उसकी मझली बेटी ने अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल फोन से कॉल करके चारों के मुंबई में होने की जानकारी दी थी। पुलिस द्वारा मुंबई पुलिस से संपर्क करने के उपरांत लड़कियों की मुंबई में होने की तस्दीक की गई। इसके बाद पुलिस द्वारा चारों लड़कियों को मुंबई से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार लड़कियां मां-बाप की डांट से नाराज हो गई थीं, इस लिए चली गई थीं।

पुलिस की पहली टीम क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव, दूसरी टीम सिविल थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह, तीसरी टीम बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह और चौथी टीम फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम, पांचवीं टीम पछायगांव थानाध्यक्ष सतीश चंद्र के नेतृत्व में गठित की गयी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.