फंदे पर लटकी मिली किशोरी
संवाद सूत्र बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव नगला मेहंदिया में बीते रविवार की रात करीब नौ बजे
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 04:36 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 04:36 PM (IST)
संवाद सूत्र, बसरेहर : थाना क्षेत्र के गांव नगला मेहंदिया में बीते रविवार की रात करीब नौ बजे कमरे में एकांत का मौका पाकर किशोरी ने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदा से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि 16 वर्षीय सोनी पुत्री भारत सिंह अपने ही कमरे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। उसके स्वजन के मुताबिक वे लोग खेतों पर काम करके वापस घर लौटे तब देखा तो सोनी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें