शिक्षक बीहड़ क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा दें
संवाद सहयोगी चकरनगर खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह का अंतरजनपदीय स्थानांतरण को लेकर
संवाद सहयोगी, चकरनगर : खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह का अंतरजनपदीय स्थानांतरण को लेकर बीआरसी पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक बीहड़ क्षेत्र के पिछड़े बच्चों के साथ अधिक मेहनत कर बेहतर शिक्षा दें। उन्होंने 10 साल इस क्षेत्र में गुजारे हैं जिसमें कई शिक्षकों ने संसाधन विहीन क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का कार्य किया है। इनमें कायंछी, टिटावली, बिहार के विद्यालय हैं। शिक्षकों ने उनका माल्यार्पण कर व शॉल देकर सम्मान किया। नये एबीएसए अलकेश कुमार सकलेचा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक गीतम सिंह यादव, दीपक सिंह यादव, रामकुमार पांडेय का भी स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं मंडलीय मंत्री विनोद यादव, चकरनगर ब्लाक अध्यक्ष रविद्र यादव, एआरपी मनोज दोहरे, जितेंद्र कुमार, विवेक त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार, सुरेश यादव, भूपेंद्र पाल, जितेंद्र यादव मौजूद रहे।