छात्र-छात्राएं लगन के साथ पढ़ाई पर दें ध्यान
जागरण संवाददाता इटावा परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन
जागरण संवाददाता, इटावा : परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन मधुवन वाटिका में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालजी प्रसाद दुबे ने की। संचालन समिति की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति अग्निहोत्री ने किया। मुख्य अतिथि व पदाधिकारियों ने भगवान श्रीपरशुराम के चित्र पर माला पहनाकर पूजा अर्चना की। वरिष्ठ कवयित्री गीता चुतर्वेदी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में शिवमहेश दुबे व विशिष्ट अतिथि कृपानारायण तिवारी ने भाग लिया। इस अवसर पर शिव महेश दुबे ने कहा कि मेधावियों को सम्मानित करना परशुराम सेवा समिति का सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं पूरी लगन से पढ़ाई पर ध्यान दें। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील सम्राट, जिलाध्यक्ष शिवकांत दुबे, युवा जिलाध्यक्ष गौरव तिवारी ने अतिथियों का माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। संरक्षक अनिल चौधरी, राजवीर पांडेय, नरेंद्र तिवारी, हरि प्रकाश चौधरी, आनंद प्रकाश नारायण दुबे, कमला कांत त्रिपाठी, राकेश नारायण द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्षसर्वेश मिश्रा, प्रदीप दुबे महामंत्री, जय शिव मिश्रा, अनिल चौधरी, राजेंद्र देव दुबे, देवकीनंदन त्रिपाठी, हरेश दीक्षित, पवन कांत दीक्षित, धर्मेंद्र दुबे, अजित तिवारी आदि मौजूद रहे।