Move to Jagran APP

श्रद्धाभाव से स्थापित की भगवान परशुराम की मूर्ति

जागरण संवाददाता इटावा शहर में वैदिक मंत्रोच्चार हवन पूजन के मध्य श्रद्धाभाव से भगवान पर

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:21 PM (IST)
श्रद्धाभाव से स्थापित की  भगवान परशुराम की मूर्ति
श्रद्धाभाव से स्थापित की भगवान परशुराम की मूर्ति

जागरण संवाददाता, इटावा : शहर में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पूजन के मध्य श्रद्धाभाव से भगवान परशुरामजी की सात फीट ऊंची मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करके स्थापना हुई तो समूचा वातावरण भगवान परशुराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। इसी के साथ ब्राह्मण समाज महासभा की संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा पूर्ण हुई। इस आध्यात्मिक कार्य में सहयोग देने वालों को महासभा की ओर से सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित होने के बाद महासभा द्वारा संरक्षक चंद्रमोहन चौधरी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रमाकांत शर्मा ने कहा कि महासभा के तत्वावधान में जिनके सहयोग से यह महान कार्य संपन्न हुआ है वे सभी समाज के लिए आदर्श बन गए हैं। महासभा निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है, कर्तव्य के प्रति ईमानदारी से समर्पित रहने की सीख लेनी चाहिए। संरक्षक अशोक दुबे बरौना कला ने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा, महासभा कई बाधाओं को पार करके यह पुनीत कार्य सिद्ध किया है। महासभा जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि संरक्षकों के मार्गदर्शन में समाज के सहयोग से यह पुनीत कार्य कई तरह की मुश्किलों का सामना करके पूर्ण होने से महासभा का संकल्प पूर्ण हुआ। ब्राह्मण जागृति महासभा के राममनोहर दीक्षित, रामकुमार दुबे, भगवताचार्य साकेत बिहारी, महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेंद्र मिश्र, क्षेत्रीय प्रभारी राकेश मिश्र, पंडित आनंद बाबू, युवा जिलाध्यक्ष आशीष दीक्षित, कवयित्री ऋचा राय, नीतू मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कल्पना वशिष्ठ जिलाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी आदि को सम्मानित किया गया। संचालन अजय द्विवेदी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.