प्रदेश सरकार पर्यावरण के प्रति अत्यंत सजग
संवाद सूत्र उदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 करोड़ पौधारोपण महाअभियान के तहत सामाजिक
संवाद सूत्र, उदी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 करोड़ पौधारोपण महाअभियान के तहत सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा एवं सोसायटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के सहयोग से बढ़पुरा रेंज के ग्राम कामेत वन ब्लॉक में आयोजित वृहद वृक्षारोपण महोत्सव का शुभारंभ जिला के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान उत्तर प्रदेश शासन सूर्य प्रताप शाही द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महोत्सव के शुभारंभ पर मंत्री ने हरिशंकरी का पौधा रोपित किया गया। उनके साथ उपस्थित इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप धाकरे, जिलाधिकारी जेबी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, एसपी सिटी डॉ. रामयश, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, सीओ जसवंतनगर उत्तम सिंह द्वारा भी पारिजात, कल्पवृक्ष, मौलश्री, पीपल, बरगद, पाकर, अशोक आदि के एक-एक पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण के प्रति अत्यंत सजग है और इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 25 करोड़ पौधे पूरे प्रदेश में रोपित किए जा रहे हैं जिससे इस प्रदेश में वनावरण बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह सरकार प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। वन महोत्सव के अवसर पर डीएफओ राजेश वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी संजय सिंह, भारतीय वन्यजीव संस्थान के संरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव चौहान के द्वारा बरगद, पीपल, पाकर, मॉलश्री, अशोक आदि के पौधे रोपित करते हुए अभियान को गति प्रदान की तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी प्रशांत राव चौबे, मुकेश यादव, विक्रम अग्रवाल, सीपू चौधरी, संजय सक्सेना पर्यावरणविद एवं पत्रकारों ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा अजय त्रिपाठी, भरथना प्रबल प्रताप सिंह, लखना विवेकानंद वन दरोगा ताबिश अहमद, संस्था स्कॉन सचिव वन्यजीव विशेषज्ञ संजीव चौहान, भूपेंद्र सिंह एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।