नवमी पर हुआ विशेष गोदभराई कार्यक्रम
इटावा श्री दिगंबर जैन मंदिर पंचायती पंसारी टोला में नवमी पर देवी मां पदमावती माता का भव्य श्रं
इटावा : श्री दिगंबर जैन मंदिर पंचायती पंसारी टोला में नवमी पर देवी मां पदमावती माता का भव्य श्रंगार किया गया। भक्तों ने हरे नारियल से अभिषेक के बाद श्रंगार व गोदभराई महिलाओं द्वारा की गई। इसके बाद माता की महाआरती की गई। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी विशाल जैन ने बताया कि विशेष गोद भराई में पांच प्रकार के फल, पांच मेवा, पांच मिठाई और हरे नारियल के साथ संपत्र हुई। अनीता जैन, सरोज जैन, नेहा जैन, सुनीता जैन आदि महिलाएं सम्मिलित हुईं। मीडिया प्रभारी विमल जैन, चौ. अभिनंदन जैन नंदू ने बताया कि पदमावती माता का श्रंगार लालपुरा, नशियाजी, छिपैटी, सराय शेख मंदिरों में भी किया गया। जासं भैंस को जहर खिलाकर मारा
बकेवर : गांव करपिया निवासी बलराम पुत्र राधाकृष्ण ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया उनकी भैंस रविवार को दरवाजे के पास बंधी थी, तभी गांव के ही अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर जहर खिला दिया जिससे भैंस की मृत्यु हो गई। उसकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी। पुलिस ने पीड़ित किसान के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संसू नहीं रहे जैन समाज के अध्यक्ष राजीव
जसवंतनगर : दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष और नगर के वरिष्ठ वस्त्र व्यवसायी राजीव कुमार जैन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। वह नगर के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर जैन मोहल्ला व जैन समाज जसवंतनगर के अध्यक्ष होने के साथ अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने पर आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान दो दिन पूर्व कोरोना निगेटिव हो गए थे। हृदय एवं डायबिटीज रोगी होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली,सैफई महोत्सव प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया। संस