गैंगस्टर आरोपित बेटे की भी 23 लाख की संपत्ति जब्त
जासं इटावा माही कॉलेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में फर्जी दाखिला से संपत्ति अर्जित करने वाल
जासं, इटावा : माही कॉलेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में फर्जी दाखिला से संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर मामले के आरोपित रजत त्रिपाठी निवासी परमधाम पृथ्वीपुरा इकदिल की दो कारें व एक बाइक जब्त कर ली गई। जब्त वाहनों की कीमत 23 लाख रुपये है। इकदिल थाना पुलिस दो दिन पहले शुक्रवार को रजत के पिता वेद प्रकाश त्रिपाठी की भी छह करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि रजत त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी के दो और गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत है। वह पिता सहित पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों पर गिरोह बनाकर कॉलेज खोल लोगों को फर्जी तरीके से दाखिला देकर रुपये हड़पने का समाज विरोधी कार्य करके संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि रजत त्रिपाठी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति से वाहन भी खरीदे गए हैं। उनको कुर्क करने के लिए आरोपित के विरुद्ध उप्र गिरोह बंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की कार्रवाई की स्वीकृति हेतु आख्या जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा संपत्ति की कुर्की के लिए पांच नवंबर को आदेश दिए गए थे।
जसवंतनगर में युवती का अपहरण करने वाला धरा गया : क्षेत्र के एक गांव से पिछले महीने एक युवती को अपहृत कर ले जाने के आरोपित को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनकपुर गांव निवासी सिगेश पुत्र मोहब्बत सिंह पिछले महीने अपनी पड़ोस की ही युवती का गांव से अपहरण कर ले गया था। युवती के स्वजनों की ओर से थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। तभी से पुलिस को आरोपित की तलाश थी। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर युवती के अपहरण के आरोपित को कैस्त तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।