इस्कॉन धूमधाम से मनायेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
जागरण संवाददाता, इटावा : इस्कॉन यानी अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ विगत वर्षों की भांति इस
जागरण संवाददाता, इटावा : इस्कॉन यानी अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ विगत वर्षों की भांति इस साल भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शहर में मोतीझील के पास वृंदावन गार्डन में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें वृंदावन के भक्तों द्वारा दिव्य संकीर्तन, कृष्ण लीला, दही हाड़ी तथा भव्य आतिशबाजी आकर्षण के केंद्र होंगे।
इस्कॉन नामहट्ट प्रचार केंद्र प्रीत बिहार मेहरा चुंगी के व्यवस्थापक विनय प्रभुजी, सोमेश प्रभुजी, देवेंद्र गुप्ता प्रभुजी एवं रामू प्रभुजी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 सितंबर सोमवार को शाम 6 से 6.30 बजे के मध्य तुलसी आरती, शाम 6.30 से 7.30 बजे तक वृंदावन के भक्तों द्वारा कीर्तन, 7.30 से 9 बजे तक कृष्णलीला, 9.30 बजे से प्रवचन, 9.30 से 12 बजे तक गोपालजी का महाभिषेक, रात 12 से 12.15 बजे तक महा आरती, 12.15 से 12.30 बजे तक भव्य आतिशबाजी इसके बाद 12.45 बजे से प्रभु इच्छा तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। रासलीला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रमोद कुमार गुप्ता, विपिन प्रभु, प्रखर प्रभु, लाल ¨सह प्रभु, इंद्रदेव प्रभु, विश्वदेव प्रभु, जयवीर प्रभु आदि मौजूद थे।