Move to Jagran APP

सेवाश्रम कार्यकर्ताओं ने बलिदानी पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता इटावा विकास दुबे को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमले में बलिदान हु

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:02 AM (IST)
सेवाश्रम कार्यकर्ताओं ने बलिदानी  पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
सेवाश्रम कार्यकर्ताओं ने बलिदानी पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, इटावा : विकास दुबे को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमले में बलिदान हुए आठ पुलिस कर्मियों के लिए सेवाश्रम ने कचहरी परिसर में शोक सभा का आयोजन किया।

loksabha election banner

सेवाश्रम प्रमुख चौ. अमित त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में सेवाश्रम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में विकरू कांड में बलिदान हुए आठ पुलिस कर्मियों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग प्रदेश सरकार से की। शोक सभा में सेवाश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजवीर पांडेय उर्फ राजू भैया, राकेश यादव पूर्व प्रधान रमउपुर परसौली, कुन्दन लाल सागर जिला उपाध्यक्ष, रामनाथ राजपूत जिला उपाध्यक्ष, जगदीश नारायण जिला उपाध्यक्ष, प्रीति दुबे जिलाप्रभारी मातृ शक्ति, रजत राजपूत जिलाध्यक्ष सेवाश्रम युवा शक्ति, सौरभ सिंह गौर जिलाध्यक्ष सेवाश्रम अधिवक्ता संघ, आनन्द चन्द्र राठौर जिलामंत्री, प्रवेश शर्मा जिला संगठन मंत्री, कुलदीप सिंह चौहान जिला संगठन मंत्री, विपिन शुक्ला सदस्य जिला कार्यसमिति, मीरा मिश्रा, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.