अयोध्या में भव्यता से मनेगा सरयू महोत्सव
संवाद सहयोगी, ऊसराहार : अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अयोध्या का संत समाज एकजुट है। एक सप्
संवाद सहयोगी, ऊसराहार : अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अयोध्या का संत समाज एकजुट है। एक सप्ताह पूर्व अयोध्या संत समाज के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। अयोध्या में सरयू महोत्सव और अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
अयोध्या स्थित प्रमुख पीठ रामवल्लभा कु†ज के उत्तराधिकारी संत राजकुमार दास का स्वागत वृंदावन से अयोध्या जाते समय भरतिया चौराहा के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर किया गया। स्वागत से अभिभूत संत राजकुमार दास ने कहा एक सप्ताह पूर्व अयोध्या से संतों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करने वाले प्रमुख कुंडों के जीर्णोद्धार एवं राम मंदिर निर्माण के लिए मिला था, जिसमें वह भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व के कुंडों के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि आवंटित की है, साथ ही प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सरयू महोत्सव के लिए राशि आवंटित की है, जिसके बाद इस बार सरयू महेश्वर महोत्सव ऐतिहासिक होगा। आंज्नेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष संत शशिकांत दास ने कहा कि सरयू महोत्सव को और विराटता प्रदान करने के लिए तैयारियां की गई हैं। 25 जून को मुख्यमंत्री अयोध्या आएंगे। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो इसके लिए अयोध्या ही नहीं वरन संपूर्ण भारत के सर्व समाज के लोग आगे आएं तभी रामराज्य की परिकल्पना चरितार्थ हो सकेगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अयोध्या का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और राम मंदिर निर्माण के लिए तेजी लाने के लिए आग्रह करेगा। स्वागत करने वालों में आशीष मिश्रा, गौरव गुप्ता, विवेक, राजकिशोर, प्रदीप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।