मनमानी कीमत वसूलने पर लगे अंकुश
संवादसूत्र निवाड़ीकला शासन-प्रशासन किसानों को पराली न जलाने पर जोर दे रहा है जिसके लिए
संवादसूत्र, निवाड़ीकला : शासन-प्रशासन किसानों को पराली न जलाने पर जोर दे रहा है जिसके लिए लगातार कई अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन किसानों की लूट पर अधिकारी या जनप्रतिनिधि भी ध्यान नही दे रहे हैं। कंबाइन हार्वेस्टर मशीन संचालक पुआल कटर के नाम पर किसानों से धान कटाई बीते साल से अधिक की वसूली कर रहे हैं और पुआल की छंटाई भी सही से नहीं कर रहे हैं। किसान पंकज दुबे क़ा कहना है कि पिछले वर्ष 1500 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से कटाई ली गई थी लेकिन इस बार कटाई बढ़ाकर 2000 से 2200 रुपए प्रति एकड़ वसूली जा रही है और सरकार के मानक के मुताबिक कटाई नही कर रहे हैं। इससे किसान पुआल या पराली को लेकर फिर से चितित हैं, जो जिला प्रशासन से कंबाइन मशीन संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं।