धान बिक्री के लिए अब सिफारिश अनिवार्य
जागरण संवाददाता इटावा ज्यों -ज्यों धान क्रय केंद्रों का खरीद का लक्ष्य पूरा होता जा रहा है।
जागरण संवाददाता, इटावा : ज्यों -ज्यों धान क्रय केंद्रों का खरीद का लक्ष्य पूरा होता जा रहा है। त्यों-त्यों सिफारिश हावी होने लगी है। क्योंकि क्रय केंद्रों के प्लेटफार्म पर तो दबंग बिचौलियों ने धान पलट कर जगह रोक दी है। लेकिन जिनकी सिफारिश आ जाती है उसका धान खरीद लिया जाता है। इस दौरान अब तक कुल 85 हजार क्विटल तथा बुधवार को 4500 क्विटल धान की खरीद हो सकी है। धान की आवक दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। मानक को पूरा करने वाले किसानों का धान रोड पर खड़ी ट्रालियां खाली होने का इंतजार करती रहती हैं। वहीं प्लेटफार्म खाली न होने का नाम देकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। बोले किसान : सरकारी क्रय केंद्र पर धान लेकर तीन दिन से पड़ा हुआ हूं। टोकन मिलने के बाद ही धान खरीद पक्की हो सकी है। धान खरीद का वाजिब मूल्य मिलने के कारण ही केंद्र पर आया हूं।
साहूकार सिंह, किसान काफी इंतजार के बाद भी जब धान खरीद केंद्र नहीं खुला तो मजबूरी में बच्चे को भेज कर नमूना पास कराया। उसके बाद आया हूं। सरकार ने वाजिब दाम जो दिया है। उसका लालच खींच लाया है। यहां पर किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। आते ही धान की तौल करा ली गई। बेताल सिंह, किसान किसानों का धान बिना सिफारिश के ही खरीदा जाता है। किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। बुधवार को 4500 क्विटल धान खरीदा गया है। अब तक 85 हजार कुंतल की खरीद दर्ज की जा सकी है। खरीद पर पूरी निगरानी की जा रही है। संतोष कुमार पटेल, जिला विपणन अधिकारी