एक नजर
का का का का
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 08:06 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 08:06 PM (IST)
एक नजर
डायरिया के 282 मरीजों को मिला उपचार
इटावा : शुक्रवार को 282 मरीज उल्टी दस्त का उपचार लेने आये जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। इस दाैरान 62 बच्चे भी डायरिया की चपेट में आये। सीएमएस डा. एमएम आर्या ने बताया कि मुख्य रजिस्ट्रेशन काउंटर से 935 मरीज पंजीकृत हुए तथा 147 मरीजों को भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है। जासं
भट्ठी में गिरने से बालक झुलसा
महेवा : ग्राम वीरपुर में 10 वर्षीय बालक कृष्णा पुत्र ब्रह्म किशोर अवस्थी भट्ठी में अचानक गिर जाने से बुरी तरह झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। कृष्णा अपने बाबा के तेरहवीं संस्कार का खाना बनते समय खेल रहा। अचानक वह भट्ठी में जा गिरा। स्वजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। संसू
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें