Move to Jagran APP

राशन डीलर पर निशाना साध प्रधान पति का किया घेराव

राशन डीलर पर निशाना साध प्रधान पति का किया घेराव

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 05:48 PM (IST)
राशन डीलर पर निशाना साध प्रधान पति का किया घेराव
राशन डीलर पर निशाना साध प्रधान पति का किया घेराव

राशन डीलर पर निशाना साध प्रधान पति का किया घेराव

loksabha election banner

संवादसूत्र, बसरेहर : विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अगूपुर गोपालपुर में सैकड़ों महिलाओं सहित ग्रामीणों ने पंचायत घर पर बैठे ग्राम प्रधान का घेराव कर राशन डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी। महिलाओं ने डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि होली के बाद से उनका अंगूठा तो लगवा लिया गया लेकिन राशन नहीं दिया गया।

गांव की कमला देवी, उर्मिला देवी, राधा देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, अनीता देवी, ममता देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, रामवती सहित कई महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि होली के बाद से राशन डीलर ने राशन नहीं दिया जबकि अंगूठा लगवा लिया। जब भी दुकान पर पहुंचते हैं तो वह अपनी समस्या बताने लगता है और 10 दिन बाद राशन देने की बात कहता है। 10 दिन कहते हुए उसे कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक राशन नहीं मिला। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान व अधिकारियों से भी की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

महिलाओं ने पंचायत घर पर बैठे प्रधान पति अवधेश कुमार का घेराव कर नारेबाजी करते हुए राशन वितरण की समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीण महाराज सिंह का कहना है कि राशन न मिलने के कारण उनके बच्चे एक वक्त का खाना खा रहे हैं।

पूर्ति निरीक्षक अशोक दुबे ने बताया कि राशन डीलर की शिकायत संज्ञान में आई है, जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही निष्पक्ष कार्रवाई कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.