Move to Jagran APP

बारिश से केंद्र पर रखा धान भीगा

संवादसूत्र बसरेहर क्षेत्र के बादरीपूठ क्रय केंद्र पर रखीं सैकड़ों बोरी धान रविवार को ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 07:17 PM (IST)
बारिश से केंद्र पर रखा धान भीगा
बारिश से केंद्र पर रखा धान भीगा

संवादसूत्र, बसरेहर : क्षेत्र के बादरीपूठ क्रय केंद्र पर रखीं सैकड़ों बोरी धान रविवार को हुई बारिश के पानी में भीग गया, जिससे किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि बीते 10 दिनों से उनकी तौल नहीं हुई है।

loksabha election banner

बहादुरपुर के किसान सुरेश सिंह तोमर ने बताया कि बीते 6 नवंबर को ही धान केंद्र पर किसान ले आए थे तौल नहीं होने से रोजाना रात में रखवाली कर रहे हैं। खरीद होगी भी या नहीं इसका कोई पता नहीं, सोमवार को भी क्रय केंद्र से जिम्मेदार नहीं आए। सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद का बुरा हाल है। बीते रविवार से सोमवार तड़के तक हुई बारिश में किसानों का सैकड़ों बोरी धान भीग गया। धान भीग जाने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, अब तक धान की तौल हुई नहीं है और सरकारी नियमों के मुताबिक नमी की जांच करने पर नमी बढ़ जाएगी। धान बोरे में होने के चलते किसान उसे सुखा भी नहीं सकते। भीगे धान के खराब होने की आशंका

संवाद सहयोगी, भरथना : कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी धान खरीद केंद्रों के बाहर तुली हुई रखी सैकड़ों धान की बोरी बरसात में भीग जाने से उनके अंदर भरा हुआ धान खराब होने की कगार पर पहुंच गया है।

कृषि उत्पादन मंडी समिति में खाद्य विभाग तथा यूपी एग्रो के धान खरीद केंद्र के बाहर रखी सैकड़ों बोरी धान बरसात के पानी से भीग जाने के कारण वह खराब होने की कगार पर हैं। हालांकि केंद्र संचालकों द्वारा तुली हुई बोरी को बरसात के पानी से बचाने के लिए उनके ऊपर प्लास्टिक का त्रिपाल डाला गया लेकिन धान की बोरियों को भीगने से ना बचा सका।

वहीं खरीद के बाद धान की बोरियों की समुचित देखरेख की जिम्मेदारी के खाद्य विभाग व यूपी एग्रो कंधे पर थी। जबकि मौसम विभाग की ओर से बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि पानी के कारण धान की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। वहीं सरकार को राजस्व का भी नुकसान होगा। संवादसूत्र, महेवा के अनुसार : ग्रामीण अंचलों में तेज बारिश के चलते खेतों में पड़ा लाखों रुपये का धान भीग गया। उझियानी निवासी किसान केशव दयाल तिवारी का कहना है कि 150 बीघा उसका धान खेतों में पड़ा होने के कारण बारिश होने के चलते भीग गया जिससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। धान खरीद केंद्र पर धान खरीदा नहीं जा रहा है और आढ़तियों के यहां औने-पौने दामों में धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से धान भीगने पर सहायता की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.