श्रम एक्ट में संशोधन का किया विरोध
खेत मजदूर यूनियन सभा शाखा की बैठक ग्राम कैस्त में हुई। इसमें किसानों व मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। कृषि उत्पादन मंडी समिति व श्रम कानून संशोधित एक्ट का मुद्दा छाया रहा। शाखा कोषाध्यक्ष विशंभर नाथ शर्मा ने कहा कि संशोधित कानून लागू करके प्रदेश सरकार पूरी तरह से मजदूर
संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : खेत मजदूर यूनियन सभा शाखा की बैठक ग्राम कैस्त में हुई। इसमें किसानों व मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। कृषि उत्पादन मंडी समिति व श्रम कानून संशोधित एक्ट का मुद्दा छाया रहा। शाखा कोषाध्यक्ष विशंभर नाथ शर्मा ने कहा कि संशोधित कानून लागू करके प्रदेश सरकार पूरी तरह से मजदूर विरोधी हो गई है। किसान मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। बैठक में कहा गया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति एक्ट में किए जा रहे संशोधन और श्रम कानून में 8 घंटे के स्थान पर 12 घंटे कार्य दिवस किए जाने को रद किया जाए। घर वापसी कर रहे प्रवासियों को रोजगार दिया जाए। अध्यक्षता सतीश शाक्य ने की। बैठक में भोले शाक्य, सुरेश शाक्य, विनीत शाक्य, कोमल शाक्य, सुरेश कुमार, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।