मालिनी ने बिखेरा अवधी का जादू
जागरण संवाददाता, इटावा : लोक गीत कलाकार पद्मश्री व यश भारती पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थ
जागरण संवाददाता, इटावा : लोक गीत कलाकार पद्मश्री व यश भारती पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी ने सोमवार को अवधी गीतों का जमकर जादू बिखेरा। उन्होंने अपने लोकगीतों पर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
इटावा के यमुना के किनारे स्थित होने पर मालिनी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत कुछ इस अंदाज में की कि लोग अपने आप को रोक नहीं सके। मालिनी के गीत ठाई मैं यमुना के तीर.. को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके उपरांत श्रीकृष्ण गो¨वद रहे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवाय.. को गाया तो पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया और लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इससे पूर्व देर रात जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि मालिनी अवस्थी ने एक आइएएस अधिकारी की पत्नी होते हुए भी अपनी अलग पहचान बनाई है। आज लोकगीत पूरे देश में उनके छाये हुए हैं। इसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। इस अवसर पर सीडीओ पीके श्रीवास्तव, एसडीएम सिद्धार्थ भी मौजूद थे। संचालन फ्रेंड्स ग्रुप लखनऊ की दिव्यांशी पांडेय ने किया।