बारिश में मजदूर का गिरा मकान
संवाद सूत्र, महेवा: क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरेंग के मजरा नगला ¨सह में एक गरीब मजदूर का मकान
संवाद सूत्र, महेवा: क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरेंग के मजरा नगला ¨सह में एक गरीब मजदूर का मकान बरसात के कारण गिर जाने से वह व उसका परिवार खुले आसमान में रहने पर विवश है।
मनोज कुमार दोहरे पुत्र जगदीश नारायण ने तहसीलदार भरथना को एक दिए शिकायती पत्र में बताया कि हमारे घर में 10 लोग सदस्य के रूप में हैं। मजदूरी करके हम अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बरसात के कारण कच्चा मकान अचानक गिर जाने के कारण उसमें गृहस्थी का सारा सामान दब गया जिसके कारण पूरा परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है और रहने के लिए अब आवास भी नहीं रहा है। जिससे खुले आसमान में रहने पर विवश है। लेखपाल संजय व ग्राम प्रधान अलका कुशवाहा ने मौके का जायजा लिया और प्रशासन को उन्होंने रिपोर्ट भेज दी है। ग्राम प्रधान अलका कुशवाहा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दैवीय आपदा प्रकोप से पीड़ित को आवास दिया जाए जिससे वह खुले आसमान में रहने पर विवश न हो।
वहीं ग्राम पंचायत नौधना निवासी देश दीपक दुबे पुत्र बेचेलाल ने बताया कि हमारा मकान कच्चा होने के कारण विगत हुई बरसात में अचानक गिर जाने के कारण उसमें रखा अनाज, बक्सा व दो कमरे सहित गृहस्थी का सारा सामान दब जाने के कारण पीड़ित खुले आसमान में रहने पर विवश है। उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।