सेंगर नदी के किनारे दस गांवों में बनाए जाएंगे घाट
जागरण संवाददाता इटावा जनपद से निकली सेंगर नदी में दस ग्राम पंचायतों में नदी के किनारे घाट
जागरण संवाददाता, इटावा : जनपद से निकली सेंगर नदी में दस ग्राम पंचायतों में नदी के किनारे घाट बनाए जाएंगे। यह कार्य मनरेगा के तहत किया जाएगा। प्रत्येक घाट पर 8.30 लाख रुपये का खर्चा आएगा। यह जानकारी देते हुए सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि जनपद में बसरेहर ब्लॉक के अमृतपुर, संतोषपुर घाट, भरथना के मोढ़ी व कुनैठी, जसवंतनगर के धनुआं व भैसान, महेवा के पिलखना व खितौरा, सैफई के मूरा लरकपुर गांव में घाटों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले दो माह में इन्हें पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घाटों के निर्माण होने से गांव के जानवरों को पीने का पानी, ग्रामीणों को नहाने की सुविधा, कपड़ा धोने की सुविधा मिलेगी। गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी घाट उपलब्ध होगा।