युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव मिला
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 08:42 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 08:42 PM (IST)
युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप
संवाद सूत्र, सैफई : गांव नगला सुभान में गांव से करीब 400 मीटर दूरी पर नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटकता पाया गया। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
ग्राम नगला सुभान निवासी मुलायम सिंह का 25 वर्षीय बेटा विनीत शुक्रवार की शाम के समय घर से नगला आछेलाल जाने की बोल कर निकला था। जिसका गांव से लगभग 400 मीटर दूरी पर खेत में खड़ा नीम के पेड़ से शव लटकता हुआ पाया गया। जिसकी जानकारी किसानों द्वारा स्वजन को दी गई। स्वजन ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पत्नी खुशबू ने हत्या का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है अभी स्वजन द्वारा कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें