हवाई फायरिंग कर दहशत फैलायी
दहशत फैलायी फायरिंग की
हवाई फायरिंग कर दहशत फैलायी
संवाद सहयोगी, भरथना : ग्राम नगला मट में जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर दी। घर के अंदर महिला खाना बना रही थी।
लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि उनके पति राजवीर बुधवार की सुबह इटावा स्थित कचहरी गए थे। तो शाम को वापस लौटे थे। वह सभी लोग अपने बच्चों के साथ घर के अंदर थे। तभी बाइक सवार दो लोग आए और उनके घर के बाहर फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गयी। ग्रामीणों के आने पर वे लोग भागने लगे। इस पर एक को गांव वालों ने पकड़ लिया और बाइक भी छीन ली और पुलिस के हवाले कर दिया। राजवीर ने बताया कि जिन लोगों से उसका जमीन का विवाद चल रहा है उन लोगों ने ही फायरिंग कर दहशत फैलायी है। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है। जांच की जा रही है। एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया है।