Move to Jagran APP

यमुना में नहाने गए पांच किशोर बहे, एक लापता

यमुना में नहाने गए पांच दोस्तों में से एक की डूबकर मौत हो गई। जबकि चार सुरक्षित बाहर निकल आए। यह घटना मंगलवार की दोपहर को लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुचाई गांव के पास हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 06:28 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 07:04 PM (IST)
यमुना में नहाने गए पांच किशोर बहे, एक लापता
यमुना में नहाने गए पांच किशोर बहे, एक लापता

संवादसूत्र, बकेवर : यमुना में नहाने गए पांच दोस्त बहने लगे। इनमें चार को यमुना किनारे बैठे एक व्यक्ति ने बचा लिया लेकिन एक पानी में ही लापता हो गया। घटना मंगलवार की दोपहर को लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुचाई गांव के पास हुई।

loksabha election banner

अमन पुत्र राघवेंद्र सिंह राजावत उम्र 17 साल निवासी नवादा रोड लखना अपने मामा के लड़के बब्बू व तीन अन्य दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। यह सभी लोग मुचाई गांव के पास पहुंचकर यमुना नदी में उतर गए और मौज मस्ती करने लगे। इस बीच अमन गहरे गड्ढे में चला गया और बहने लगा। अमन की चीख पुकार सुनकर किनारे पर बैठे श्याम सिंह ने उसे बचाने का भी प्रयास किया परंतु वह बचा नहीं पाए। उसके शेष चार दोस्तों को उन्होंने बाहर खींच लिया। अमन उसी गड्ढे में लापता हो गया।

अमन ने इस वर्ष कक्षा 10 पास किया था। उसके साथ जाने वाले दोस्तों में दो रामगढ़ गांव के व दो नवादा गांव के थे। घटना घटित होने के बाद दोस्तों के हाथ पांव फूल गए और वह चुपचाप मौके से चले गये। परिजनों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और अमन की तलाश की, लेकिन अमन को ढूंढा नहीं जा सका। मौके पर आसपास के सैंकड़ों लोग पहुंच गए थे। सूचना मिलते ही लवेदी थानाध्यक्ष विनोद यादव के साथ ही सीओ भरथना बैजनाथ, इंस्पेक्टर बकेवर संतोष त्रिपाठी, इंस्पेक्टर चकरनगर बलराज शाही घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने आसपास गांवों के गोताखोरों को बुलाकर नदी में किशोर की खोज करायी। बाद में लवेदी थाना पुलिस ने बकेवर थाना के ग्राम दिलीपनगर से गोताखोरों को गाड़ी भेजकर बुलवाया। इन गोताखोरों ने नदी में जाल डालकर किशोर की खोज शुरू करायी। ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने भी परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। बहने वाले किशोर अमन के पिता की आठ साल पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.