Move to Jagran APP

वैज्ञानिक ढंग से मछली पालन से बढ़ेगी आमदनी

जासं इटावा मत्स्य पालक परंपरागत नहीं वरन वैज्ञानिक ढंग से मछली पालन करें इससे कम खर्चा अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:52 PM (IST)
वैज्ञानिक ढंग से मछली पालन से बढ़ेगी आमदनी
वैज्ञानिक ढंग से मछली पालन से बढ़ेगी आमदनी

जासं, इटावा : मत्स्य पालक परंपरागत नहीं वरन वैज्ञानिक ढंग से मछली पालन करें, इससे कम खर्चा आएगा और आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर नए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें इससे जोड़ा जाए। गांव में मनरेगा योजनांतर्गत तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर उनका सहयोग लिया जा सकता है।

loksabha election banner

यह सलाह जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने विश्व मत्सि्यकी दिवस पर विकास भवन के आडीटोरियम सभागार में आयोजित गोष्ठी में दी। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों का आर्थिक स्तर सुदृढ़ करने के लिए भारत सरकार द्वारा नवीन प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की गई है। परंपरागत मछुआरों को इस योजना का लाभ मिल रहा है, मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मनरेगा के माध्यम से तालाबों का सुधार और नये तालाबों का निर्माण कराकर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि यदि मत्स्य पालन हेतु तालाबों के आवंटन में कोई कठिनाई आ रही हो तो विभागीय अधिकारी उनकी समस्या का तत्काल निस्तारण करें।

गोष्ठी में मत्स्य पट्टा धारक अजय कुमार, राधारमन, राकेश कुमार, अवनीश कुमार, विनोद कुमार, दीपक कुमार, वीरभान त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, अंजली, राजकुमार, अभय शर्मा, जालिम सिंह आदि को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सहायक निदेशक मत्स्य टी. कुमार, मत्स्य अधिकारी हिमांशु यादव, मत्स्य निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, पट्टा धारक उपस्थित रहे।

सामाजिक संस्था ने बुजुर्गो को गर्म कपड़े बांटे : सामाजिक संस्था आवाज फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की मुहिम के अंतर्गत राजकीय वृद्धाश्रम के बुजुर्गो को गर्म कपड़े, मिष्ठान आदि का वितरण किया गया।

संस्था के अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने कहा कि संस्था आवाज का ये उद्देश्य रहा है कि समाज के उस वर्ग के लिए आवाज उठाई जाए, उस वर्ग को समाज से जोड़ा जाए जो आज कल की भागदौड़ की जिदगी में कहीं पीछे छूट गया है। अध्यक्षता अनिल कुमार, संयोजन शिशुपाल सिंह व संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। एपी सिंह ने आश्रम के संचालकों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने किया। सुधाकर सोना, अवनीश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.