Move to Jagran APP

COVID-19 in UP : सपा नेता पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव कोरोना पॉजिटिव, सैफई में भर्ती

Ex MP Samajwadi Party Leader Dharmendra Yadav समाजवादी पार्टी से बदायूं से सांसद रहे धर्मेन्द्र यादव की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आने के बाद सैफई में भर्ती कराया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 02:18 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 04:18 PM (IST)
COVID-19 in UP : सपा नेता पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव कोरोना पॉजिटिव, सैफई में भर्ती
COVID-19 in UP : सपा नेता पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव कोरोना पॉजिटिव, सैफई में भर्ती

इटावा, जेएनएन। Ex MP Samajwadi Party Leader Dharmendra Yadav: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के धर्मेन्द्र यादव भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। समाजवादी पार्टी से बदायूं से सांसद रहे धर्मेन्द्र यादव की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सैफई में भर्ती कराया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार तक कोराना का संक्रमण पहुंच गया है। 

loksabha election banner

सपा संरक्षक व मुलायम सिंह यादव के भतीजे बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव उम्र 40 वर्ष की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया। पूर्व सांसद को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने अपना 11 जून को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में सैंपल दिया था। 12 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसके बाद शनिवार की देर रात को उन्हें मेडिकल यूनिवर्सिटी के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके गनर गिरिराज की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि ड्राइवर विजय यादव सहित सैफई स्थित आवास पर रहने वाले तीन-चार अन्य लोगों का सैंपल लिया गया है। धर्मेंद्र यादव 10 जून को सैफई से दिल्ली गए थे, इसके बाद 11 जून को इलाहाबाद पहुंचे थे। वहीं पर उन्हें बुखार की शिकायत हो गई थी।

इसके बाद रात में ही लखनऊ पहुंच गए थे जहां पर उनका सैंपल लिया गया। एसडीएम हेम सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र यादव कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उनके आवास के आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव कुछ अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई। अब धर्मेंद्र यादव के साथ रहने वाले लोगों का भी आज टेस्ट होगा।

बीते कई दिनों से लगातार घर के बाहर होने की वजह से धर्मेंद्र परिवार के सम्पर्क में नहीं थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार तक कोराना का संक्रमण पहुंच गया है। इसकी जानकारी के बाद सपाइयों में भी हलचल शुरू हो गई है, इसके साथ ही पता किया जा रहा है कि वह पिछले दिनों में किससे मिले हैं।

इटावा में रविवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। 11 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर शहरी क्षेत्र के हैं। तीन स्वस्थ भी हुए हैं। जनपद में अब एक्टिव मरीज 70 हो गए हैं जबकि 54 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.