घर-घर जाकर देखे जा रहे हैं कोरोना संक्रमित
संवादसूत्र ऊसराहार ताखा क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों में बीमार मरीजों को खोजने के लिए 314 आ
संवादसूत्र, ऊसराहार : ताखा क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों में बीमार मरीजों को खोजने के लिए 314 आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे। कोरोना जैसे लक्षण होने पर घर पर ही दी जाएगी दबाई की किट। यह अभियान पांच दिन तक चलेगा। पंचायत चुनाव के बाद लोगों के एक दूसरे के संपर्क में आने के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसी को लेकर ताखा की 42 ग्राम पंचायतों के सभी गांवों मे बीमार मरीजों को खोजने का पांच दिवसीय कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डाक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया बीमार मरीजों को घर से बाहर न जाना पड़े इसके लिए पांच दिन तक 139 आशा और 175 आंगनवाड़ी घर-घर जाकर परिवारों का सर्वे करेंगी। किस परिवार में कितने लोग बीमार हैं किसे खांसी, बुखार एवं कोरोना जैसे लक्षण हैं। बुधवार की सुबह ताखा में 314 आशाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने काम शुरू कर दिया है। यह टीम घर पर कितने लोग बीमार हैं और किसमें कोरोना जैसे लक्षण हैं उसकी पूरी जानकारी भी दर्ज कर रही हैं, साथ ही बुखार व कोरोना जैसे लक्षण होने पर उन्हें घर पर ही दवाई की किट देना भी शुरू किया गया है। इसके लिए अस्पताल की टीम को सुपरविजन के लिए लगाया गया है। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया यदि किसी परिवार में कोई गंभीर बीमार है तो उसे अस्पताल में भर्ती भी किया जाएगा। पांच दिन तक चलने वाले इस कार्य में सभी ग्रामों में टीम को घर-घर तक पहुंचकर बीमार लोगों की सूची जुटाने का लक्ष्य दिया गया है, जिससे यह पता चल सकेगा कि कितने लोग बीमार हैं और कितने लोगों में कोरोना जैसे लक्षण हैं। बुधवार को ताखा के कठौतिया, ताखा, महुआ, जैसिगपुरा, पटियायत, सुजानपुरा, सरसईनावर, सुंदरा सहित कई गांवों में टीम ने पहुंचकर बीमारों की सूची जुटाई और कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने पर दवाई की किट भी दी। भरथना में एक सैकड़ा से अधिक चिन्हित भरथना : ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत गांव-गांव कोरोना जांच अभियान के दौरान एक सैकड़ा से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया। जबकि कई लोगों को बुखार संबंधी नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. अमित दीक्षित ने बताया कि भरथना ब्लाक की 63 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर कोरोना जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक सैकड़ा से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया। जबकि कुछ लोगों को बुखार की नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गयीं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। संवादसूत्र, महेवा के अनुसार : शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाये जा रहे घर-घर जांच अभियान में कोविड-19 के लिये बनाई गई निगरानी समितियों की देखरेख में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई। विदित हो कि 5 से 21 मई तक प्रदेश भर में लोगों का घर-घर सर्वेक्षण किया जायेगा जिसमें हल्के व कम लक्षण वाले लोगों को दवा दी गयीं, वहीं असहाय व दिव्यांग लोगों को टीम द्वारा घर पर ही जांच कर दवा दी जायेगी। अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा जो गाइड लाइन दी गयी है उसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है।