अध्यापकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विकास खंड महेवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हर्राजपुरा में प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने जागरूकता रैली निकालने के साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया। रैली के माध्यम से ग्राम वासियों के घर-घर जाकर उनको 29 अप्रैल को मतदान में अपनी सहभागिता करने को प्रेरित किया।
संवादसूत्र, बकेवर : विकास खंड महेवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हर्राजपुरा में प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने जागरूकता रैली निकालने के साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया। रैली के माध्यम से ग्राम वासियों के घर-घर जाकर उनको 29 अप्रैल को मतदान में अपनी सहभागिता करने को प्रेरित किया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ऋषीश्वर ने भी सभी ग्रामवासियों से मतदान करने की अपील की। डा. राजेश सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। रैली में उपस्थित प्रधानाध्यापक राहुल शुक्ला, मंजू कुरील, प्रगति चौहान, निकिता चौहान, नेहरा पाठक, करिश्मा गुप्ता, पूजा यादव, सोनम यादव बीटीसी प्रशिक्षुओं ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।