लगाना था हेलमेट, टोपी पहन निकाली संदेश यात्रा
जागरण संवाददाता, इटावा : भाजपा ने शनिवार को पूरे प्रदेश में कमल संदेश बाइक रैली का आयोज
जागरण संवाददाता, इटावा : भाजपा ने शनिवार को पूरे प्रदेश में कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया। इसी श्रंखला में यहां इटावा लोकसभा की कमल संदेश बाइक रैली निकाली गयी। इसमें लोकसभा की पांचों विधानसभाओं से बाइक सवार कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन की रणनीति के तहत लोकसभा संयोजक श्रीकांत पाठक ने बाइक सवार कार्यकर्ताओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया था। लेकिन यात्रा की अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता ही हेलमेट में नजर आए बाकी ने टोपी पहनकर सहभागिता की।
संदेश यात्रा जीआईसी मैदान से निकली। यात्रा के शुभारंभ पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने बाइक सवार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में भारत का मस्तक विश्व के मानचित्र पर ऊंचा हुआ है। स्वच्छता हो या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का क्षेत्र, प्रत्येक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो इस देश को परम वैभव के रास्ते पर ले जाने का काम करता है। औरैया की जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
कमल संदेश बाइक यात्रा जीआईसी मैदान से शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा होते हुए टैक्सी मंदिर, बाइस ख्वाजा, एसएसपी चौराहा होते हुए शास्त्री चौराहे पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में सांसद अशोक दोहरे एवं विधायक सरिता भदौरिया, सावित्री कठेरिया, लाखन ¨सह राजपूत, रमेश दिवाकर, अजीत पाल ने भी संबोधित किया। संचालन लोकसभा के संयोजक श्रीकांत पाठक ने किया। प्रमुख रूप से लोकसभा के प्रभारी राजेंद्र ¨सह चौहान, महामंत्री अन्नू गुप्ता, अजय धाकरे, कृपा नारायण तिवारी, शिवाकांत चौधरी, बाइक रैली प्रमुख जिला मंत्री बासु चौधरी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़, हरेश दीक्षित, विनीता गुप्ता, बीरेंद्र बघेल, शिवकिशोर धनगर, अनंत प्रताप अग्रवाल, राकेश पाल आदि उपस्थित रहे।