रामलीला मैदान में आज होगा दशहरा
जागरण संवाददाता, इटावा : शहर के रामलीला मैदान में दशहरा का पर्व शुक्रवार को सायं पांच
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 07:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, इटावा : शहर के रामलीला मैदान में दशहरा का पर्व शुक्रवार को सायं पांच बजे मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए श्री रामलीला समिति के महामंत्री संजय कुमार दुबे एडवोकेट ने बताया कि इससे पहले राम व रावण के दल के बीच युद्ध होगा। यह युद्ध रामलीला मैदान पर होगा। सायं पांच बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को कोतवाली के सामने भरत मिलाप होगा उसके बाद भरत मिलाप का जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाला जाएगा। कार्यक्रम में सहयोग के लिए अध्यक्ष अनिल चौधरी, जगदम्बा प्रसाद निगम, ओम प्रसाद पुरवार, रमाकांत ¨सह, तेज कुमार दीक्षित, निशिथ दीक्षित, मोहित दुबे, रोहित दीक्षित ने अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें