विद्युत करंट से महिला की मौत
संवाद सहयोगी, चकरनगर: थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी महिला अपने घर में किसी विद्युत उपकरण्
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चकरनगर: थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी महिला अपने घर में किसी विद्युत उपकरण से काम कर रही थी, उसी समय उसके करंट लग गया। जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी। लेकिन जब तक परिजन कोई उपाय निकालते उसने दम तोड़ दी थी। थाना चकरनगर के गांव मानपुरा निवासिनी अनुपम देवी (24) पत्नी तेजवीर ¨सह मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपने घर में कूलर का प्लग लगा रही थी, उसी समय अचानक उनके विद्युत करंट लग गया। जिससे वह उक्त कूलर में ही चिपक गयी। वहीं मौके पर मौजूद परिजनों द्वारा महिला को विद्युत करंट से छुटाने का प्रयास किया गया, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची चकरनगर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें