Move to Jagran APP

बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था, महिला पुलिस भी होगी तैनात

जागरण संवाददाता इटावा एसएसपी आकाश तोमर ने शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को बदलन

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 04:46 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 06:34 PM (IST)
बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था, महिला पुलिस भी होगी तैनात
बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था, महिला पुलिस भी होगी तैनात

जागरण संवाददाता, इटावा : एसएसपी आकाश तोमर ने शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को बदलने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए उन्होंने गुरुवार को शहर के चौराहों का निरीक्षण कर जायजा लिया और एक प्लान तैयार किया है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 37 नए स्टाफ की तैनाती की जाएगी। स्टाफ की कमी के कारण यातायात व्यवस्था अक्सर फेल हो जाती थी। इन 37 लोगों को यातायात संबंधी पुलिस लाइन में ट्रेनिग दी जा रही है। इनमें छह महिला सिपाही भी शामिल हैं।

loksabha election banner

एसएसपी ने गुरुवार को शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, नगर पालिका चौराहा, तहसील चौराहा, सीओ सिटी चौराहा, पक्का तालाब चौराहा का निरीक्षण किया और यहां पर ट्रैफिक के हालात को देखा। उन्होंने बताया कि पहले निरीक्षण करके यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किस चौराहे पर क्या व्यवस्था की जाएगी। यातायात पुलिस के लिए उन्होंने एक दर्जन से अधिक ट्रैफिक बैरियर खरीदे हैं जिनका इस्तेमाल यातायात व्यवस्था को सुधारने में किया जाएगा।

---

वन-वे सिस्टम को सुधारने पर जोर

सबसे ज्यादा शहर में पूर्व में भी लागू किए गए वन-वे सिस्टम को सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। वन-वे को मुख्य बाजार तिकोनिया व पक्की सराय में पहले भी लागू किया गया था। इस बार भी इसे लागू किया जा रहा है। लेकिन इस बार इसे सख्ती से लागू किए जाने की योजना है। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ यातायात विभाग को मुहैया कराया जा रहा है। एसएसपी का कहना है कि भारी वाहनों का प्रवेश शहर के अंदर नहीं होगा और वन-वे व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा।

--

एएसपी सिटी के अनुभव का लाभ

एसएसपी आकाश तोमर ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एएसपी सिटी प्रशांत कुमार को लगाया है। प्रशांत कुमार आगरा में एसपी ट्रैफिक का कार्य कई साल देखकर आए हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने का उनका एक अच्छा खासा अनुभव है। उनके इसी अनुभव का शहर में लाभ लिया जाएगा। निश्चित तौर पर अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले कुछ दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था बदली-बदली नजर आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.